रॉबर्ट्सगंज: चोपन के पटवध गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे 16 वर्षीय सविता भारती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया बालिका ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया पता नही चल सका है।