सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गुल्ला विगहा गांव से गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Jan 21, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने चोरी मामले में फरार आरोपी को गुल्ला विगहा गांव से गिरफ्तार किया है। नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे बताया की गुप्त सूचना के आधार पर चोरी केस के फरार आरोपी मेघन को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल भेजा गया था ।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।