पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिलौटी पहुंचकर भरत तिवारी के पीड़ित परिजनों से दूसरी बार मुलाकात की और अपना समर्थन जताया।
मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पहल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार को केवल झूठे आश्वासन देकर बरगला रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं। पप्पू यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन सुराज के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और वे संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
Arrah, Bhojpur | Jul 26, 2026