सिधवलिया: सलेमपुर गांव में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज़ जारी
सलेमपुर गांव में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक पर सवार होकर बरहिमा बाजार जा रहा था तभी इसी दौरान दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई।