सिधवलिया: शेर बाजार में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए सरकारीअस्पताल में कराया भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर बाजार में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ इलाज चल रहा है।