प्रतापगढ़: हड़मतिया जागीर में आरोग्य सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वामी परमार्थ देव ने योग से स्वस्थ जीवन के सूत्र बताए
हड़मतिया जागीर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय ‘आरोग्य सभा’ में आस्था और स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। योग ऋषि स्वामी रामदेव के शिष्य एवं पतंजलि के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभा में योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का