मंडला: नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने नागरिकों से गर्मी में जीव-जंतुओं के लिए दाना-पानी रखने की अपील की
Mandla, Mandla | May 11, 2026 सोमवार तीन बजे जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आम नागरिकों से प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी में लोग अपने घरों में मिट्टी के सकोरों में पानी भरकर रखें तथा पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, जिससे उनकी जीवन रक्षा हो सके।