बदायूं: बदायूं के सराय स्वाले गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सांप के डसने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम
Budaun, Budaun | Mar 8, 2026 बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र के सराय स्वाले गांव के रहने वाले 45 वर्षीय किसान राजेश पुत्र वेदराम खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां किसान राजेश को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन रविवार साढे बारह बजे के आसपास किसान राजेश को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने किसान राजेश को मृत घोषित कर दिया।