हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में जिसे मरा समझकर अंतिम संस्कार किया गया, वह निकला जिंदा, थाने पहुंचने पर पुलिस और परिजनों के उड़े होश
हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे यार्ड में रेलगाड़ी की चपेट में आए एक व्यक्ति की गलत पहचान के कारण एक परिवार ने अपने ही जिंदा सदस्य को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। करीब दो हफ्ते बाद जब संबंधित व्यक्ति स्वयं परिजनों के साथ थाने पहुंचा तो पुलिस और परिवार के लोग भी हैरान रह गए। अब रेलवे पुलिस ने अज्ञात मृतक के वास्तविक वारिशों की तलाश शुरू कर दी है।