बेगूसराय: भगवानपुर थाना पुलिस ने कचहरी चौक से अपहृत महिला को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बेगूसराय कचहरी चौक के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 11:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों भगवानपुर थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.