चित्तौड़गढ़: घाटारानी में पुलिस को देखकर चालक ने 500 मीटर दूर पिकअप खड़ी कर जंगल में भागा, तलाशी में मिला डेढ़ करोड़ का डोडा चुरा
जिला पुलिस ने घाटारानी क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ करोड रुपए के डोडा चूरा सहित पिकअप जब्त की. पुलिस टीम को देखकर चालक नाकाबंदी स्थल से 500 मीटर दूर गाड़ी को छोड़कर भाग निकला. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिकअप में 12 क्विंटल 73 किलोग्राम से अधिक डोडा चूरा निकला.