जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद पुलिस ने 52 लोगों को 9.36 लाख के गुम और चोरी हुए मोबाइल लौटाए
जहानाबाद पुलिस ने एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 52 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, छात्रों, शिक्षकों समेत विभिन्न लोगों को मोबाइल सौंपे गए। साइबर सेल और जिला पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए करीब 9.36 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद किए।