नवाबगंज: ‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती’— बाराबंकी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला
बाराबंकी के हरख ब्लॉक में आयोजित भाजपा के विशेष शिविर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।