महोबा: महोबा के कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी बैठक, सीएमओ ने दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 जुलाई में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की सफलता को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरविभागीय समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की।बैठक में 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। सीएमओ ने पंचायती राज व नगर निकाय की कमियों में सुधार के निर्देश दिए।