सिमडेगा: सिमडेगा में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर भाजपा नेता ने कार्यपालक अभियंता से उनके कार्यालय में की मुलाकात
सिमडेगा में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की शिकायत को लेकर गुरुवार को भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली की की चपेट से कई ट्रांसफार्मर जल गए हैं जिसका आवेदन भी दिया गया है लेकिन अब तक मरम्मत नहीं होने की वजह से गांव के लोग अंधेरे में हैं।इस अभियंता ने जल्द मरम्मत करने की बात कही।