सिमडेगा: सिमडेगा के खरवागाढ़ा गांव की महिला ने घरेलू विवाद में कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, लाया गया सदर अस्पताल
सिमडेगा के खरवागाढ़ा गांव की महिला ने गुरुवार को घरेलू विवाद में कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। शांति देवी नामक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार चल रही है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया ,फिलहाल खतरे से बाहर है।