सिमडेगा: रेंगारिह में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुआ रामगढ़ निवासी शख्स, इलाज जारी
सिमडेगा के रेंगारिह में मोटरसाइकिल सवार रामगढ़ निवासी राम नंदन महतो नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गुरुवार को सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी उपचार चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार वह बाइक से जा रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खोकर गिरा और माथे में चोट लगी फिलहाल खतरे से बाहर है।