धनवार: अरखाँगो विद्यालय असामाजिक तत्वों का निशाना बना, छात्र-शिक्षकों में दहशत
धनवार प्रखंड के +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरखाँगो में लगातार हो रही शरारती और आपराधिक घटनाओं से भय का माहौल बन गया है। इन घटनाओं के कारण न केवल शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्र–छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।