राघोगढ़: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कब्जा नहीं छोड़ना पड़ा महंगा, राघोगढ़ एसडीएम ने आरोपियों को भेजा सिविल जेल
राघोगढ़ ब्लॉक के मोहम्मदपुर गांव में अवैध कब्जा न छोड़ने पर जेल भेजने की कार्यवाही की गई। 4 मई को राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने बताया, फरियादी लाड़वाई भील ग्राम मोहनपुर जिला विदिशा ने मकसूदनगढ़ तहसील के मोहम्मदपुर में अवैध कब्जे की शिकायत की। नोटिस पर अनावेदको द्वारा कब्जा न हटाने पर आरोपी डालचंद और बने सिंह भील वारंट जारी कर सिविल जेल भेजने की कार्यवाही की।