शाहबाद: सफीपुर के पास बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, महिला सहित तीन लोग घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली शाहबाद मार्ग पर सफीपुर गांव के निकट एक तेज रफ्तार बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई जिससे टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठे दो ग्रामीणों सहित महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों ग्रामीणों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।