शाहबाद: सदर बाजार में प्रभारी निरीक्षक ने बाइक सवारों की जामा तलाशी ली
दीपावली पर्व के चलते बाजारों में भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से पुलिस लगातार गश्त कर रही है, और अनहोनी की आशंका पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी जामा तलाशी भी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने रविवार को शाम 5:00 बजे पैदल मार्च के दौरान सदर बाजार में संदिग्ध बाइक सवारों को रोक उनकी जामा तलाशी ली और चालान काटे।