पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र में बीती रात महिला ने साड़ी के फंदे से झूलकर की खुदकुशी, FSL की टीम जांच में जुटी
पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून की चौराहा मोहल्ले में गुरुवार की देर रात एक महिला यशोदा देवी ने अपने घर में साड़ी के पल्लू से झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।