फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने पीपल वाले ग्राउंड के पास खाली प्लॉट से पोक्सो एक्ट में वांछित 1 अभियुक्त को दबोचा
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम 5 बजे करीबन पॉक्सो एक्ट में वाछिंत अभियुक्त शिवमंगल पुत्र रामदास को एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित पीपल वाले ग्राउण्ड के पास खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा 315 बोर की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट भी पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही की गई।