फिरोज़ाबाद: गांव बेंदी की पुलिया के पास तेज रफ्तार थ्री व्हीलर टेम्पो ने साइकिल सवार दो छात्राओं को मारी जोरदार टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बेंदी की पुलिया के पास तेज रफ़्तार के चलते थ्री व्हीलर टेम्पो ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिससे 9th क्लास की लक्ष्मी और चाहत नामक दो छात्राएं घायल हुयी है। दोनों छात्राएं कॉलेज से अपने घर सायकिल से जा रही थी। स्थानीय लोगों की मदत से घायल छात्राओं को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।