रामपुर: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का किया आयोजन
Rampur, Rampur | Aug 10, 2025 रविवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस बैठक में अपराधों की रोकथाम, जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटान पर जोर दिया गया। उन्होंने साइबर अपराध को रोकने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया।