रामपुर: सिविल लाइन थाने के निकट रेलवे क्रासिंग पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त
Rampur, Rampur | Aug 10, 2025 सिविल लाइंस थाने के निकट रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक महिला की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है।शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है यह तस्वीर रविवार की दोपहर 2:00 बजे की है, जब अचानक ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई।