रामपुर: थाना गंज क्षेत्र से लापरवाही से गाड़ी चलाने और गेंगस्टर एक्ट के तहत पंजिकृत 2 वारण्टी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 9, 2025 शनिवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश में शनिवार को थाना गंज क्षेत्र से लापरवाही से गाड़ी चलाने व गेंगस्टर एक्ट के अलग अलग अभियोगो में पंजिकृत दो वारण्टी आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए।