सहसवान: सहसवान में अज्ञात व्यक्ति ने सांड को मारा भाला, बजरंग दल ने कराया उपचार
नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में बीती रात करीब लगभग 12 बजे पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता ने एक बेजुबान की जान बचा ली। बनिए वाले चौराहे के पास एक नंदी के शरीर में भाले जैसा नुकीला हथियार धंसा हुआ मिला। घायल अवस्था में नंदी खुद को बचाने के लिए पानी की टंकी की तरफ भाग गया था।