आंवला: आंवला में सपाइयों ने वोटर लिस्ट धांधली पर किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 2026 की सूची में धांधली का आरोप
आंवला में शुक्रवार दोपहर एक बजे समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 2026 की मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।