पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाना क्षेत्र में ASI ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, एकता भवन में मिला शव
शनिवार की सुबह 6:00 बाजे गांधी मैदान थाना इलाके में एक ASI ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में लाश मिली है। मौके पर बड़े पुलिस अधिकारी और FSL की टीम मौजूद है। मृतक अजीत सिंह भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले थे।