पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री प्रेम कुमार ने धान अधिप्राप्ति को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति को लेकर पटना में मंत्री प्रेम कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है। किसानों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा उनका भुगतान समय पर हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है।