पटना ग्रामीण: रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से लूट कांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर को हुए लूट कांड का मामला 30 अक्टूबर को दर्ज कराया गया।मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे पटना SP ईस्ट शुभांक मिश्रा ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देशी पिस्टल,1 बाइक,3 मोबाइल और ₹17000 कैश बरामद किया गया है।