शाहबाद: शाहिया तलाई पर गाय के सामने आने से टायरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
Shahbad, Baran | Sep 26, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित शाहिया तलाई के पास देर रात गाय सामने आने से टायरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। चालक इकबाल निवासी कानीपुर ने बताया कि वह गुजरात से टायर लेकर कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान शाहिया तलाई के पास अचानक गाय सामने आ गई।