कानपुर: बिठूर में प्रेमी और पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, डाइवर्ट करने के लिए जेब में रखे थे शक्ति वर्धक दवा के रैपर
बिठूर में बीते शनिवार को हुई युवक की मौत में सनसनी खेज खुलासा हुआ है मृतक आबिद की मौत को लेकर परिवार वाले यह कह रहे थे कि शक्ति वर्धक दवा के ओवरडोज की वजह से युवक की मौत हुई है।वहीं बुधवार सुबह 11:00 बजे जब युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो गला दबाकर हत्या की जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में आरोपी महिला के भाई ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।