कानपुर: नवीनमार्केट और कल्याणपुर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका
हनुमानगढ़ के महंत राजू दास द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बुधवार 4 बजे सपा पदाधिकारियों ने नवीन मार्केट और कल्याणपुर में विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास की फोटो पर जूते मार कर आग के हवाले कर दिया।