कानपुर: नवीन मार्केट स्थित जिला मुख्यालय पर भाजपा कानपुर उत्तर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर की आतिशबाजी
नवीन मार्केट स्थित जिला मुख्यालय पर भाजपा कानपुर उत्तर द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार शाम 5:00 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,भाजयुमो उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर और अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे