सागर नगर: मोती नगर थाना क्षेत्र में अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाली नई गल्लामंड़ी के पास रहने वाले एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह लगी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा ।