चाचौड़ा: टोडी गांव में जुआ खेलते चार लोग बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गए, ₹3,800 और ताश जब्त
Chachaura, Guna | May 13, 2026 चाचौड़ा थाना की बीनागंज पुलिस चौकी टीम ने 13 मई को जुआ खेल रहे लोगों पर कार्यवाही की। थाना प्रभारी ने बताया, सूचना पर 13 मई दोपहर को टोड़ी गांव की पठार पर घेरा बंदी कर चार लोगों हेमराज अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, अर्जुन अहिरवार, दिलीप मीणा को गिरफ्तार किया। मौके से ₹3,800 नगदी रुपए, ताश की गड्डी जप्त की। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।