गढ़वा: मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों से एसपी आशुतोष शेखर ने की मुलाकात, पुनर्वास का दिया भरोसा
Garhwa, Garhwa | May 5, 2026 गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर (भा.पु.से.) ने समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में पूर्व में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरेंडर नीति के तहत मिले पुनर्वास, आजीविका एवं सुरक्षा की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसपी ने भरोसा दिलाया कि गढ़वा पुलिस उनकी हर संभव मदद के लिए