चूरू: रामगढ़ बाईपास पर हादसा, ट्रक की टक्कर से लोसल निवासी बाइक सवार की हुई मौत
Churu, Churu | Nov 8, 2026 रामगढ़ बाईपास पर हादसा हुआ है जहाँ ट्रक की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने हादसे में घायल युवक क़ो मृत घोषित कर दिया. सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस भी पहुंची और शव क़ो अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहाँ रामगढ़ पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मृतक का पीएम करवाया.