केरसई: केरसई के पतराटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय किशोर की ईलाज के क्रम में हुई मौत
Kersai, Simdega | Jun 23, 2026 केरसई थाना क्षेत्र के टैसेर पतराटोली गांव में बीती देर रात जहरीले सांप के काटने से छोटू लोहरा के 10 वर्षीय पुत्र अमर केरकेट्टा की मंगलवार की सुबह 10:00 सदर अस्पताल में मौत हो गई। पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप काटने के बाद उसे झाड़ फुंक करवाने के लिए ले गए थे और जब सुनवाई नहीं हुई ।तब जाकर अस्पताल लाया जहां पर उसकी मौत हो गई।