गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, ग्रामीण तहसीलदार, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी नागरिकों अधिकारी कर्मचारियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी।