मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ से 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री सम्मानित हस्तियां, कलाकार और साहित्यकार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए।
श्रद्धालु प्रदेश के विभिन्न शिवालयों की पावन माटी और नदियों का जल भगवान सोमनाथ को अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रतीक है तथा यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण है।
#somnathyatra #SomnathJyotirlinga
#SpiritualJourney #JaiSomnath #raipur
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @culture_deptt
78 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 22, 2026