जमुई: एकलव्य कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास बदमाशों ने परीक्षार्थी के अभिभावक को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 मैट्रिक परीक्षा के दूसरी पाली के बाद सोमवार की देर शाम 7:00बजे शहर के एकलव्य कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर बदमाशों ने परीक्षार्थी के अभिभावक को पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।