विकासनगर: फणींद्रनाथ शर्मा ने विकासनगर में पार्टी संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने विकासनगर विधानसभा की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन दिया। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की तैयारियों पर हुई विस्तार से चर्चा।