बांका: हरियासी मोड़ विजयनगर के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
Banka, Banka | May 23, 2026 बांका शहर के हरियासी मोड़ विजयनगर के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शनिवार की सुबह 11:00 बजे ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार करहरिया मोहल्ला निवासी शिवकुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान हरियासी मोड़ के पास दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों गिरकर जख्मी हो गया।