मंझनपुर: कौशाम्बी ने डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ाया बड़ा कदम, 7 मई से शुरू होगा स्व-जनगणना अभियान, अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
जनगणना 2027 को लेकर कौशाम्बी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को लगभग 3 बजे मंझनपुर विकास भवन स्थित सरस हॉल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद और विकास खंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-जनगणना 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया गया।