हुज़ूर: भोपाल के ईट खेड़ी में किसान ने की आत्महत्या, 3 महीने से था मानसिक संतुलन बिगड़ा
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2025 भोपाल के ईटखेडी इलाके में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार रात पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, किसान पिछले तीन महीने से मानसिक तनाव में था और इलाज चल रहा था।