झालरापाटन: मोडक के चौसला में युवक का अपहरण कर मारपीट, पैसों के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों ने किया हमला, चाकू से भी वार किया
झालावाड़ के सीमावर्ती में मोडक थाना क्षेत्र के चौसला गांव में एक युवक का घर से अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।