कैराना: कैराना में कांवड़ खंडित करने के आरोपों पर एसपी का बयान, बोले- बारिश में जमीन में दबी हड्डी बाहर आई, नहीं फेंकी
Kairana, Shamli | Jul 30, 2026 हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव गोयलाखुर्द निवासी धर्मवीर बेटियां होने की खुशी में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल के साथ दंडवत कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर जा रहा था। उसने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया था कि उसकी कांवड़ के आगे हड्डी फेंक कर खंडित कर दिया गया। इस मामले पर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एसपी शामली एनपी सिंह का बयान सामने आया है।